{"_id":"69df3f853f95d887bd0df93d","slug":"video-smoke-billowed-from-the-engine-of-a-jhansi-depot-bus-causing-panic-among-passengers-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी डिपो की बस के इंजन में से उठा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी डिपो की बस के इंजन में से उठा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप
ललितपुर बस स्टैंड से झांसी के लिए मंगलवार शाम रवाना हुई झांसी डिपो की एक बस में पिसनारी मोहल्ला के पास अचानक बस के इंजन से धुआं निकलने लगा। धुआं बढ़कर बस के अंदर तक पहुंच गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई और वे जान बचाने के लिए बस से उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। जैसे ही बस पिसनारी क्षेत्र में पहुंची, इंजन से धुआं उठना शुरू हो गया, जो धीरे-धीरे बस के भीतर फैल गया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल बस रोक दी। बस से धुआं और संभावित आग की आशंका के चलते यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।इसी दौरान पाया गया कि बस के डीजल पाइप और प्रेशर पाइप से भी धुआं निकल रहा था। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए अग्निशमन यंत्र से धुआं नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पास के एक मकान के नल से पाइप जोड़कर पानी की बौछार की गई, जिसके बाद काफी प्रयासों के बाद धुआं बंद हो सका।यातायात पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया। प्राथमिक तौर पर धुआं निकलने का कारण अत्यधिक गर्मी बताया जा रहा है। प्रभारी यातायात आलोक तिवारी ने बताया कि उनकी टीम पिसनारी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था की जांच कर रही थी, तभी झांसी जा रही बस से धुआं निकलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और स्थिति पर काबू पाया गया।बस के डीजल और प्रेशर पाइप से धुआं निकलने के कारण बस आगे की यात्रा के लिए अनुपयोगी हो गई, जिसके चलते उसे वहीं रोक दिया गया।इससे पहले पांच अप्रैल को भी हाईवे-44 पर भौंरसिल गांव के पास एक स्लीपर बस के पिछले पहियों से ब्रेक जाम होने के कारण धुआं निकलने की घटना सामने आई थी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।