बहादुरपुर ब्लाक क्षेत्र के शिव मंदिर खखोड़ा में आदर्श रामलीला समिति के कलाकरों ने सीता हरण, जटायू उद्धार, शबरी आश्रम, राम सुग्रीव मित्रता व बालि वध की लीला का मंचन किया। कलाकारों ने दिखाया कि पंचवटी पंहुचे राम, सीता व लक्ष्मण वहां कुटी बनाकर रहने लगे। रावण की बहन शूपर्णखा पंचवटी सैर के दौरान राम को देख मोहित हो गयी। उनके साथ शादी करने की इच्छा के साथ कुटी में पंहुच गयी। राम ने यह कहते हुए मना कर दिया उनके साथ उनकी पत्नी मौजूद है। लक्ष्मण ने खुद को दास बताते हुए मना कर दिया। क्रोधित शूपर्णखा सीता पर हमला करना चाह रही थी तभी लक्ष्मण ने उसके नाक कान काट दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।