{"_id":"6a97ec1d67afb755520b99ba","slug":"video-brother-breaks-down-over-vijays-death-injured-son-reaches-funeral-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फरीदाबाद हादसे में छह लोगों की मौत, विजय को याद कर फूट-फूटकर रोया भाई; घायल बेटा भी पहुंचा अंतिम संस्कार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फरीदाबाद हादसे में छह लोगों की मौत, विजय को याद कर फूट-फूटकर रोया भाई; घायल बेटा भी पहुंचा अंतिम संस्कार में
फरीदाबाद हादसे में यूपी के छह लोगों की मौत के बाद परिवारों में मातम पसरा है। मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के चांदा गांव में जब डीएम और एसएसपी पहुंचे तो मृतक विजय यादव का भाई देवराज खुद को संभाल नहीं सका। देवराज झांसी में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। भाई की मौत का सदमा ऐसा था कि वह अधिकारियों के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगा।
विजय चांदा की मौत ने उनके बड़े भाई गजराज सिंह को भीतर तक तोड़ दिया है। भाई के जाने का गम इतना गहरा है कि खुद को संभाल नहीं पा रहे। रोते-रोते हाथों से सिर पीटने लगते हैं और कहते हैं, ‘मेरा प्यारा भाई मुझे छोड़कर चला गया। मैं उसे सीने से लगाकर रखता था।’
गजराज सिंह बताते हैं कि दोनों भाइयों के बीच गहरा लगाव था। जब भी समय मिलता, खेत पर लगी समर के पास दोनों भाई बैठते थे। वहीं खेती-किसानी की बातें होतीं और एक-दूसरे से अपने सुख-दुख बांटते थे। अब वही जगह और भाई के साथ बिताए पल उनकी आंखों के सामने हैं।
‘जब भी समय मिलता था, हम दोनों समर के पास बैठकर अपना सुख-दुख बांटते थे। मेरा भाई मुझे छोड़कर चला गया।’ इतना कहते-कहते गजराज फिर फफक पड़े। पास खड़े विजय के नाती यश को उन्होंने अपने सीने से लगा लिया। शायद भाई की कमी और यश के सिर से उठे बाबा के साये का दर्द उस पल एक साथ उमड़ आया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।