{"_id":"689b3c9f47a9c7663b094ab7","slug":"video-clash-in-the-dispute-of-holika-dahan-place-in-mainpuri-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: होलिका दहन स्थल के विवाद में टकराव...दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: होलिका दहन स्थल के विवाद में टकराव...दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और पथराव
मैनपुरी के करहल के गांव उरथान में होलिका दहन स्थल के विवाद में सोमवार दोपहर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। मारपीट में एक युवती सहित तीन लोग घायल हुए हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। गांव के जितेंद्र और राधा देवी पक्ष के बीच होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद चला आ रहा है। जितेंद्र पक्ष की ओर से थाने में दी गई तहरीर में आरोप है कि सोमवार को प्रधान ने बिना किसी विवाद के नींव भरा दी थी। तभी विपक्षी वहां आए और नींव उखाड़ने लगे, मना करने पर ईंट पत्थर चलाए। मारपीट में उनके पक्ष से बबलू और आदित्य घायल हो गए। दूसरे पक्ष से राधा देवी ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उनके घर के सामने विपक्षी नींव खोद कर रास्ता बंद कर रहे थे। विरोध करने पर पिटाई करते हुए पथराव किया। हमले में पुत्री कविता घायल हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी एक पक्ष की तहरीर मिली है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।