Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mainpuri News
›
'Ego' consumed by flames; the grounds resounded with chants of 'Jai Shri Ram'—effigies of Ravana, Meghnada, and Kumbhakarna were set ablaze at Ramlila Maidan.
{"_id":"6ad9d4e98128f8222c091375","slug":"video-ego-consumed-by-flames-the-grounds-resounded-with-chants-of-jai-shri-ram-effigies-of-ravana-meghnada-and-kumbhakarna-were-set-ablaze-at-ramlila-maidan-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आग की लपटों में जला ''अहंकार'', जय श्रीराम से गूंजा मैदान- रामलीला मैदान में हुआ रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आग की लपटों में जला ''अहंकार'', जय श्रीराम से गूंजा मैदान- रामलीला मैदान में हुआ रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन।
मैनपुरी। रामलीला मैदान में जैसे ही अन्याय और अहंकार के प्रतीक रावण का पुतला दहन हुआ, पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रावण, मेघनाद और कुंभकरण दहन के बाद श्रद्धालुओं ने खुशियां मनाई। बुधवार की देर शाम आगरा रोड स्थित मैदान में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्रीराम-रावण युद्ध, रावण वध और दशहरा मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।
महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज के सानिध्य में आचार्य शील नामाचार्य ने भगवान के स्वरूपों का पूजन किया। एसपी गणेश प्रसाद साहा, एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, कमेटी अध्यक्ष महेशचंद्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, मंत्री सुरेशचंद्र बंसल बीनू और कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी।
इससे पहले रामलीला मंच पर भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। लीला और रावण दहन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बच्चों सहित लोगों में दशहरा मेले को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।