{"_id":"6a9fc40606b91d1ca30109c6","slug":"video-elderly-persons-funeral-postponed-due-to-lpg-leak-waiting-for-tanker-to-be-removed-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एलपीजी रिसाव के चलते बुजुर्ग का अंतिम संस्कार टला, टैंकर हटने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एलपीजी रिसाव के चलते बुजुर्ग का अंतिम संस्कार टला, टैंकर हटने का इंतजार
दन्नाहार। आगरा मैनपुरी रोड पर पलटे गैस टैंकर से जहां आसपास के लोग दहशत में है तो वहीं गांव मरहला में हुई मौत के बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार भी नहीं हो पा रहा है।
दरअसल गांव में सोमवार शाम को 85 साल के बुजुर्ग राजबहादुर की मौत हुई थी। आज सुबह उनका अंतिम संस्कार होना था लेकिन उनका गांव घटनास्थल से मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। टैंकर में से लगातार एलपीजी गैस का रिसाव हो रहा है। हवा के बहाव के चलते अंतिम संस्कार के समय आग कहीं गैस के संपर्क में न आ जाए और उससे कोई दुर्घटना ना हो जाए। इसके लिए प्रशासन ने अंतिम संस्कार की मना कर दिया है। जब तक टैंकर की गैस पूरी तरह से नहीं निकल जाएगी और टैंकर नहीं हटा दिया जाएगा तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा।
इस घटना की वजह से मृतक के परिजन भी काफी परेशान हैं । रिश्तेदार अंतिम संस्कार के लिए गांव में पहुंच चुके हैं। सुबह अंतिम संस्कार होना था लेकिन अभी तक वह टैंकर के हटने के इंतजार में बैठे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।