फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Faucets stolen, dustbins broken, bathrooms turned into bars.

VIDEO: टोंटी चोरी, डस्टबिन टूटे, बाथरूम बने बार।

Wed, 28 Oct 2026 02:53 PM IST
Neeraj Kumar नीरज कुमाार
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:53 PM IST
Faucets stolen, dustbins broken, bathrooms turned into bars.
मैनपुरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन को सुविधाओं से लैस करने के लिए कराए गए निर्माण कार्य के बीच ही अव्यवस्थाएं सामने आने लगी हैं। स्टेशन पर बाथरूम और प्याऊ में लगी टोंटियां गायब हैं, तो कूड़ा डालने के लिए रखे गए डस्टबिन भी टूटे पड़े हैं। कहीं, डस्टबिन के नाम पर केवल खाली डिब्बे रखे हैं, तो कहीं टूटी बाल्टियों से काम चलाया जा रहा है। बाथरूम में शराब की खाली बोतले पड़ी हुई हैं। इस स्थिति ने रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा और रख-रखाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास कार्य कराया गया है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन परिसर में अत्याधुनिक प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, शौंचालय, पार्किंग एरिया सहित विभिन्न निर्माण और सुधार कार्य किए गए हैं। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन इससे पहले ही कराए गए कार्याें का रखरखाव न होने और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण लाखों रुपये का सामान कबाड़ हो रहा है। बाथरूम और प्याऊ में टोंटियां गायब स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए बाथरूम और प्याऊ में लगी हजारों रुपये की टोंटियां चोरी हो गई हैं। सिस्टन में लगे पाइप टूटे हुए हैं। वाशबेसिन भी टूट चुके हैं। इससे इन स्थानों पर पानी के इस्तेमाल में परेशानी हो सकती है। यात्रियों के लिए जरूरी इन सुविधाओं का निर्माण होने के बावजूद उनका सही तरीके से उपयोग नहीं हो पाना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। वहीं, स्टेशन परिसर में सफाई बनाए रखने के लिए रखे गए डस्टबिन भी क्षतिग्रस्त हालत में हैं। बाथरूम में मिली शराब की खाली बोतलें रेलवे की ओर से स्टेशन पर हमेशा निगरानी और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए जाते हैं, लेकिन स्टेशन पर बनाए गए बाथरूमों में गंदगी के साथ ही शराब की बोतलें भी पड़ी रहती हैं। जिससे स्टेशन पर तैनात जीआरपी और अन्य कर्मचारियों की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्टेशन पर टोंटियां और डस्टबिन गायब होने की जानकारी मिली है। डस्टबिन भी बदलवाए जाएंगे। रेलवे की संपत्ति को सुरक्षित रखने में लोगों से सहयोग भी जरूरी है। - एचएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मां चिंतपूर्णी के दरबार से करें माता रानी के लाइव दर्शन, बुधवार सुबह घर बैठे पाएं मां का आशीर्वाद

28 Oct 2026

कुल्लू दशहरा की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गीतों पर झूमे दर्शक, ठाकुरदास राठी ने मचाया धमाल

28 Oct 2026

VIDEO: जीत की ओर बढ़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल, भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी ने समर्थकों संग छोड़ा मतगणना स्थल

28 Oct 2026

गोरखपुर: शिक्षक एमएलसी चुनाव में द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती शुरू, सपा ने किया बहिष्कार

28 Oct 2026

मंडला में युवती की मौत का सनसनीखेज खुलासा: वेनगंगा नदी में मिला था शव, बचपन का दोस्त हिरासत में

28 Oct 2026
विज्ञापन

उज्जैन: राम नाम के बेलपत्र और चंदन से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जय श्री महाकाल के जयकारे

28 Oct 2026

लखनऊ: मतदान केंद्र में कई बार हुई सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प, रोकनी पड़ी मतगणना

28 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: आगरा एमएलसी मतगणना में घमासान, मारपीट, बवाल और आरोप; देखें वीडियो

28 Oct 2026

VIDEO: आगरा एमएलसी मतगणना में घमासान, भाजपा ने पुलिस पर लगाए आरोप

28 Oct 2026

VIDEO: ‘सपा के गुंडों ने बेरहमी से पीटा’, हरिकिशोर तिवारी का आरोप

28 Oct 2026

VIDEO: आगरा MLC काउंटिंग में नया मोड़! धरना खत्म, भाजपा प्रत्याशी ने छोड़ी मतगणना

28 Oct 2026

VIDEO: एमएलसी चुनाव मतगणना के दौरान हंगामा, सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

28 Oct 2026

VIDEO: सपा के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव और निर्दलीय अम्बरीश पाल सिंह ने उठाए सवाल

28 Oct 2026

लखनऊ: शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते, मतदाताओं का जताया आभार

28 Oct 2026

कुशीनगर पुलिस के डॉग स्क्वॉड में शामिल हुआ नौ माह का ट्रैकर श्वान बेली

28 Oct 2026

संतकबीरनगर: मकान से 735 किलो अवैध पटाखे बरामद, मालिक गिरफ्तार

28 Oct 2026

लखनऊ: आलमबाग स्थित बद्री प्रसाद सर्राफ की दुकान में लगी आग

28 Oct 2026

संतकबीरनगर: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

28 Oct 2026

बस्ती: पुल पर मिले महिला के कपड़े और पत्र से मचा हड़कंप

28 Oct 2026

महराजगंज: चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप

28 Oct 2026

देवरिया: महिलाओं और बालिकाओं को अधिकारों व हेल्पलाइन की दी जानकारी

28 Oct 2026

कुशीनगर: सिंधुआ बाजार में बिजली विभाग का अभियान, 20 बकाएदारों के कनेक्शन काटे

28 Oct 2026

वाराणसी: शिक्षक एमएलसी चुनाव में क्या बोले लाल बिहारी यादव?

28 Oct 2026

महराजगंज: ठगी पीड़ितों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

28 Oct 2026

महराजगंज: सड़क नाली की समस्या को लेकर डीएम से मिले ग्रामीण

28 Oct 2026

संतकबीरनगर: स्वास्थ्य विभाग ने चलाया सफाई अभियान

28 Oct 2026

संतकबीरनगर: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां

28 Oct 2026

कुशीनगर: घर में घुसकर 18 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या

28 Oct 2026

बस्ती: सजा पूरी कर लौटे पूर्व मंत्री रामकरन आर्य का सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

28 Oct 2026

गोरखपुर: गीता वाटिका में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे श्रद्धालु

28 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed