Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mainpuri News
›
former SP MLA who arrived at polling station in Mainpuri after receiving information about fake voting had an altercation with police
{"_id":"6adb1bd942ed441a18041c32","slug":"video-former-sp-mla-who-arrived-at-polling-station-in-mainpuri-after-receiving-information-about-fake-voting-had-an-altercation-with-police-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: मैनपुरी में फर्जी वोटिंग की सूचना पर पहुंचे सपा के पूर्व विधायक, मतदान केंद्र पर पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: मैनपुरी में फर्जी वोटिंग की सूचना पर पहुंचे सपा के पूर्व विधायक, मतदान केंद्र पर पुलिस से नोकझोंक
मैनपुरी के देवी रोड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बूथ पर शुक्रवार को फर्जी मतदान की सूचना पर सपा के पूर्व विधायक राजकुमार यादव कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। उन्होंने मतदान परिसर में लाइन में खड़े कुछ मतदाताओं को पुलिस की मदद से बाहर बुलाकर उनके पहचान पत्र जांचे। इस दौरान कुछ मतदाता पहचान पत्र नहीं दिखा सके। इसके बाद उन्हें मतदान केंद्र से बाहर कर दिया गया। पूर्व विधायक ने पुलिस पर बिना पहचान पत्र जांचे लोगों को मतदान केंद्र में प्रवेश देने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों पर भी फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी। सपा पदाधिकारियों के पहुंचने की सूचना पर भाजपा के नेता भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने दोनों दलों के पदाधिकारियों को मतदान केंद्र से दूर किया। इस दौरान भाजपा के एक पदाधिकारी ने सीओ सिटी अशोक कुमार पर विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं का साथ देने का आरोप लगाया। वीडियो में भाजपा पदाधिकारी सीओ सिटी से अपनी मानसिकता बदलने की बात कहते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सीओ की वर्दी पर नेम प्लेट न होने को लेकर भी सवाल उठाए। सीओ सिटी ने भाजपा नेता को समझा-बुझाकर मतदान केंद्र से रवाना किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।