{"_id":"6935490cd326fa3e3809a6f1","slug":"video-sp-leader-ramgopal-yadav-says-sir-is-cutting-50-thousand-votes-in-every-assembly-constituency-2025-12-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'हर विधानसभा में कट रहे 50 हजार वोट', रामगोपाल यादव बोले- कफ सीरप कांड के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'हर विधानसभा में कट रहे 50 हजार वोट', रामगोपाल यादव बोले- कफ सीरप कांड के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने रविवार को करहल के एक मैरिज हाॅल मे एसआईआर को लेकर पार्टी के बीएलए के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बीएलए इस बात का ध्यान रखे कि किसी का वोट न कट जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी के बीएलए सरकार के बीएलओ की मदद कर रहे हैं। यदि पार्टी मदद नहीं करती तो बीएलओ काम नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर लोगों मे संदेह था, जिसे पार्टी के बीएलए दूर कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि बीएलओ किसी मतदाता के घर जाता है, वह नहीं मिलता और बीएलओ अनुपस्थित दिखा देता है तो उसका वोट कट जाता है। इस प्रकार हर विधानसभा मे 50 हार वोट कट रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट सिर्फ उनका कटना चाहिए, जिनकी मृत्यु हो गई है या फिर जो स्थायी रूप से बाहर रह रहे हैं। बैठक मे पूर्व एमएलसी अरविन्द प्रताप यादव, विधायक तेज प्रताप यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व डीसीबी चेयरमैन डॉ. रामकुमार यादव, रामनारायन वाथम, सनी यादव, ब्रज कुमार यादव, जीवन यादव, अंकित यादव आदि माैजूद रहे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव नें पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कफ सीरप कांड की अगर जांच हो जाए तो मुख्यमंत्री फंस जाएंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जांच करवाएगी नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कांड से जुड़े लोगों का बंटवारा मुख्यमंत्री ने करवाया था। उन्होंने कहा कि इंडिगो को खत्म करने की साजिश की गई थी। किसी एक खास कंपनी को लाभ मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।