{"_id":"6a941ca279f7d2ae740e9d12","slug":"video-traffic-policeman-assaulted-by-bike-riders-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बाइक सवारों ने की मारपीट, फाड़ दी वर्दी; 17 के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बाइक सवारों ने की मारपीट, फाड़ दी वर्दी; 17 के खिलाफ एफआईआर
आम जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस की खुद की सुरक्षा ही खतरे में है। ऐसा इसलिए क्योंकि शनिवार को ईशन नदी तिराहे पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ कुछ लोगों ने बदतमीजी और मारपीट कर दी, जिसमें ट्रैफिक पुलिस कर्मी की वर्दी फट गई और वह घायल हो गया। इस मामले के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस की ओर से उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों के साथ-साथ करीब 17 लोगों पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना बड़ा सवाल खड़ा करती है कि जिस पुलिस के कंधे पर जिले के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। आखिर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। ट्रैफिक पुलिस कर्मी व अन्य सिविल पुलिस कर्मियों के साथ इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी ईशन नदी तिराहे पर तैनात था, दो युवक बाइक लेकर निकले जिनके पास न तो हेलमेट था और न ही बाइक पर नंबर प्लेट थी। जब ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने उनको रोकने की कोशिश की तो वह पुलिसकर्मी से बदतमीजी करने लगे। बात इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट तक कर दी। इस मारपीट में उसकी वर्दी फट गई और उसकी चोट भी आई। इसके बाद आरोपियों ने पास के ही गांव के कुछ लोगों को मौके पर बुला लिया, इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। वहीं पुलिस की ओर से इस मामले में आरोपियों सहित 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।