{"_id":"69b013e20be74fe2ad0c220d","slug":"video-bku-chaduni-protests-against-anti-farmer-policies-submits-memorandum-to-tehsildar-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाकियू चढूनी का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाकियू चढूनी का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
मथुरा के गोवर्धन में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कथित किसान विरोधी नीतियों और भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुशील गुप्ता को सौंपा। भाकियू चढूनी के गोवर्धन ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीदास के नेतृत्व में किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील से भारतीय किसानों को नुकसान होगा। उनका कहना है कि अमेरिका में किसानों को भारी सब्सिडी मिलती है और वहां बड़े पैमाने पर खेती होती है, जबकि भारत में अधिकांश किसान छोटे और सीमांत हैं। ऐसे में भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। किसानों ने सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी, बीज बिल और बिजली बिल वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही किसानों, मजदूरों और आमजन के लिए मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। किसान नेताओं ने बताया कि इन मुद्दों को लेकर 23 मार्च को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पीपली में महापंचायत आयोजित की जाएगी। इस दौरान चौधरी नवल सिंह, डॉ. सत्यवीर सिंह, निहाल सिंह, लक्ष्मी नारायण, गिरवर सिंह, प्रेम सिंह, जगबीर सिंह, भगत सिंह, हिम्मत, दौलत राम आदि माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।