{"_id":"6afae586863a564dab0b4021","slug":"video-hema-malini-arrived-to-attend-bjp-meeting-and-said-after-kashi-and-ayodhya-it-now-mathura-turn-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'काशी-अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी', भाजपा की बैठक में पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'काशी-अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी', भाजपा की बैठक में पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी का बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मथुरा के गांव परखम में भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक में पहुंचीं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है। ऐसे में मथुरा में आयोजित यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण की नींव इस बैठक के माध्यम से रखी जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के हित और विकास के लिए पार्टी जिस तरह काम करती आई है, उसी क्रम में आगे भी निरंतर काम करती रहेगी। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद हेमा मालिनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुप्पी साधे रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।