{"_id":"69b591b0cbf2d64d71046033","slug":"video-officials-conduct-inspection-ahead-of-president-draupadi-murmu-visit-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: DM-SSP ने ई-रिक्शा से लिया गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का जायजा, अफसरों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: DM-SSP ने ई-रिक्शा से लिया गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का जायजा, अफसरों को दिए निर्देश
मथुरा में राष्ट्रपति के 19 से 21 मार्च तक प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गोवर्धन आगमन को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने तैयारियों को तेज कर दिया है। अधिकारियों ने ई-रिक्शा से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति का दानघाटी मंदिर में दर्शन और पूजा का कार्यक्रम है। शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दानघाटी मंदिर मार्ग, मंदिर परिसर और गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का जायजा लिया। संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। डीएम ने सफाई, सौंदर्यीकरण, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि मार्गों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न रहे और श्रद्धालुओं को भी असुविधा न हो। दानघाटी मंदिर में भ्रमण के दौरान रिसीवर और लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी और एसएसपी ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सेवायत गोविन्द कौशिक ने अधिकारियों को दुग्धाभिषेक कराया। इस दौरान एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी, सीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।