{"_id":"699706819bec6764f7087de5","slug":"video-pile-of-stones-and-dilapidated-railing-became-cause-of-accident-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पत्थरों का ढेर और जर्जर रैलिंग बनी हादसे का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पत्थरों का ढेर और जर्जर रैलिंग बनी हादसे का सबब
मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया में एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। घटनास्थल के समीप पिछले वर्षों में हुए सड़क हादसों से बाईपास पर लगी रैलिंग कई जगह से क्षतिग्रस्त होकर जर्जर हो गई है। बाईपास पर सड़क किनारे सिंचाई विभाग ने कई स्थानों पर पत्थरों के ढेर लगा रखे हैं। इससे सड़क पर वाहन चालक को तीव्र मोड़ दिखाई नहीं देता है। इससे आए दिन सड़क हादसे होते रहते है। गत रात हादसे में चार युवकों की मौत हुई है। ग्रामीण गोविंद सिह ने बताया कि विगत दिनों में कई सड़क हादसे हुए हैं जिनमें कई युवकों की मौत हो चुकी है। इन्हीं हादसों में बाईपास में लगी रैलिंग टूट गई, जिसे सही नहीं कराया गया है। वहीं सड़क किनारे रखे पत्थरों के ढेर हटाए नहीं गए हैं। सड़क किनारे पत्थरों के ढेर नहीं होते तो हादसा नहीं होता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।