{"_id":"6863e65bc608aa1e04089546","slug":"video-problem-due-to-absence-of-cremation-centre-in-village-2025-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चिता के ऊपर तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है शमशान घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चिता के ऊपर तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है शमशान घाट
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव पींगरी में शमशान घाट न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश में ग्रामीणों को तिरपाल लगाकर अपने परिजन का अंतिम संस्कार करना पड़ता है। मंगलवार को बारिश के कारण परिजन ने चिता पर तिरपाल लगाकर महिला के शव का अंतिम संस्कार किया। गांव पींगरी निवासी अनिल की पत्नी भूरी देवी का मंगलवार सुबह उसकी निधन हो गया। तेज वर्षा होने के चलते परिजन को अंतिम संस्कार में परेशानी हुई। काफी इंतजार करने के बाद भी जब बारिश नहीं रुकी तो परिजन ने खेत में तिरपाल लगाकर शव का अंतिम संस्कार किया। ग्राम प्रधान थान सिंह ने बताया कि तत्कालीन डीपीआरओ किरन चौधरी एवं बीडीओ सहित कई अधिकारियों को गांव में शमशान घाट बनाने के लिए कई बार पत्र लिखे। लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। शमशान घाट न होने के कारण बारिश के दिनों में ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। खुले आसमान के नीचे खेत में ही ग्रामीणों को अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।