{"_id":"68973a79f5f92935c8032ddf","slug":"video-woman-killed-and-thrown-on-aside-canal-2025-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला को मारकर नहर किनारे फेंका, पुलिस ने प्रेमी समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिला को मारकर नहर किनारे फेंका, पुलिस ने प्रेमी समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
मथुरा के राया में दो दिन पूर्व मांट ब्रांच गंग नहर के पास मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सात अगस्त को मांट ब्रांच गंग नहर नगला विजय के पास अज्ञात महिला का शव मिला था शरीर पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार के दिन मृतक महिला की शिनाख्त बरखा पत्नी वेद प्रकाश निवासी हाइवे मथुरा के रूप में हुई। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया कि शकील निवासी सुखदेव नगर बीएस रोड मथुरा ऑटो चालक है। बरखा मंडी में मजदूरी करने जाती थी। कभी कभार शकील के ऑटो में बैठ जाती थी। तीन माह पूर्व ही दोनों में संबंध हो गए। उसके बाद बरखा शकील पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी। इसको लेकर एक बार शकील के घर पर जाकर हंगामा भी कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।