Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
VIDEO : BJP workers celebrated victory Maharashtra and UP sweets to each other and burst firecrackers
{"_id":"6742fb43627f1900370b4cd2","slug":"video-bjp-workers-celebrated-victory-maharashtra-and-up-sweets-to-each-other-and-burst-firecrackers","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महाराष्ट्र और यूपी में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई, आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महाराष्ट्र और यूपी में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई, आतिशबाजी
नगर के बालनिकेतन स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर महाराष्ट्र में जीत और उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में सात सीटें जीतने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने महाराष्ट्र और उपचुनाव में जीत पर खुशी जाहिर की तथा कहा कि भाजपा की नीतियों पर जनता ने अपनी प्रचंड मोहर लगाकर राष्ट्रवाद को मजबूती देने का कार्य किया है। हमारे लिए जनता ही जनार्दन है और जनता की सेवा कर विश्वास जीतना हमारी नीतियां हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचंड जीत पर प्रसन्नता जताई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेगमपुल चौराहे पर लड्डू वितरण किया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर मुन्ना दूबे, अरविंद सिंह, दुर्गविजय राय, संतोष सिंह, राकेश मिश्रा, अशोक सिंह, रमेश राय, आनंद रैकवार, सत्यमित्र सिंह, राघवेंद्र शर्मा, राकेश तिवारी, प्रतीक जयसवाल, राहुल उपाध्याय, ज्योति सिंह, इंद्रदेव प्रसाद, राजीव सैनी, नेहा कपूर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।