{"_id":"6aabb3532ec5bac3ef0b2e3d","slug":"video-dig-and-ssp-conduct-annual-inspection-of-partapur-police-station-in-meerut-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: डीआईजी और एसएसपी ने किया परतापुर थाने का वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों से लेकर बैरक-मेस तक परखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: डीआईजी और एसएसपी ने किया परतापुर थाने का वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों से लेकर बैरक-मेस तक परखी व्यवस्था
मेरठ में डीआईजी कला निधि नैथानी और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बृहस्पतिवार को परतापुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने थाने की साफ-सफाई, भवनों के रखरखाव और पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान राजकीय संपत्ति, अपराध विवेचनाओं की स्थिति, अभिलेख और रजिस्टर, डायल-112, मिशन शक्ति केंद्र, बैरक और मेस समेत अन्य व्यवस्थाएं परखी गईं। कुछ अभिलेखों में कमियां मिलने पर उन्हें अपडेट करने के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों से जनसुनवाई बढ़ाने, फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने और विवेचनाओं व गिरफ्तारी की कार्रवाई समय से पूरी करने को कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।