{"_id":"68ff2e5aa163852ecc0fd7ea","slug":"video-meerut-man-dies-after-being-hit-by-train-accident-occurs-while-returning-from-market-2025-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, बाजार से लौटते वक्त हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, बाजार से लौटते वक्त हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के कुंडा फाटक संख्या 22c पर ट्रेन की चपेट में आने से पिंटू 40 निवासी गांव कुंडा की मौत हो गई स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पिंटू के छोटे भाई सुरेंद्र ने बताया कि पिंटू पांच भाइयों में सबसे बड़ा था और विवाहित था सोमवार दोपहर वह परतापुर मार्केट से सामान लेने के लिए गया था वापस लौटते समय फाटक लगे थे।
रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान वह मेरठ से दिल्ली की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया ट्रेन की टक्कर लगने के बाद वह कई फुट दूर जाकर गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।