{"_id":"661cede1314bc309210fb186","slug":"video-akhilesh-roared-in-muzaffarnagar-said-if-government-is-formed-we-will-waive-the-loans-of-farmers","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुजफ्फरनगर में गरजे अखिलेश, कहा-सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे, गरीबों को देंगे आटा और डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुजफ्फरनगर में गरजे अखिलेश, कहा-सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे, गरीबों को देंगे आटा और डाटा
बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे हैं। रैलीस्थल पर लोगों की भीड़ ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया। पूर्व सीएम दोपहर को रैली स्थल पहुंचे और मंच पर पहुंचकर जनता का अभिवादन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण के चुनाव से ही हवा बदल रही है। पश्चिम की हवा भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। हर वर्ग के लोग भाजपा के खिलाफ खड़े हो गए हैं। सड़क पर एंबुलेंस सपा सरकार ने दी। 100 नंबर की व्यवस्था सपा सरकार ने ही की थी। बीजेपी ने गाड़ी नहीं बढ़ाईं 100 का 112 कर दिया। अब बीजेपी सरकार में पुलिस ने वसूली बढ़ा दी।
अभी तक भी समाजवादी सरकार का लैपटॉप चल रहा है। हमने बड़ा लैपटॉप दिया था, इन्होंने छोटा सा दिया, वह भी नहीं चलता। भाजपा सरकार आपको खराब राशन दे रही है। विपक्ष की सरकार बनने पर हम गरीबों को आटा और डाटा दोनों देंगे। इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।