{"_id":"661bc2085537ef5c1b088a94","slug":"video-shamli-police-arrested-two-accused-of-robbery-bike-part-recovered","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शामली पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाइक का पार्ट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शामली पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाइक का पार्ट बरामद
शामली के झिंझाना क्षेत्र के गांव दरगाहपुर निवासी लोकेश से दो माह पूर्व बाइक लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने लूटी गयी बाइक के कटे हुए पार्ट्स बरामद किये हैं। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई है।
रविवार को स्वाट टीम व स्थानीय पुलिस ने गांव वैदखेडी के जंगल काठा नदी के पास से दो माह पूर्व क्षेत्र के गांव दरगाहपुर निवासी लोकेश कुमार पुत्र सुरेशपाल से बाइक लूटने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने पकड़े गये लुटेरों के कब्जे से लूटी गयी बाइक के कटे हुए स्पेयर पार्ट्स एवं लूटा गया मोबाइल फोन, टेबलेट बरामद किया है। विदित हो दो माह पूर्व चौदह फरवरी को गांव दरगाहपुर निवासी लोकेश कुमार पुत्र सुरेशपाल से ऊन रोड पर एच एफ डीलक्स बाइक व मोबाइल फोन लूट लिया था। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
रविवार को पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले लोकेश कुमार पुत्र ओमपाल कश्यप, सलमान पुत्र सलीम निवासी गांव जंधेडी थाना कैराना व गौरव उर्फ टाइगर पुत्र रामपाल निवासी गांव चंद्रायन थाना बिनोली बागपत को गिरफ्तार किया है। सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने बताया दो माह पूर्व बाइक लूटने के मामले में फरार चल रहे तीन बाइक लुटेरों लोकेश, सलमान, गौरव को गिरफ्तार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।