{"_id":"6790b5b0a0927ae8910ca3cf","slug":"video-religious-event-in-pilibhit-on-the-first-anniversary-of-ram-mandir-pran-pratishtha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर पीलीभीत में धार्मिक आयोजन, जगह-जगह लगे भंडारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर पीलीभीत में धार्मिक आयोजन, जगह-जगह लगे भंडारे
अयोध्या श्रीराम मंदिर में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरा होने का उल्लास पीलीभीत में शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक दिख रहा है। बुधवार को जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। मंदिरों में श्री रामचरित मानस और सुंदरकांड पाठ हो रहा है। नगर पालिका पीलीभीत की ओर से सुंदरकांड का पाठ आयोजन कराया गया। शहर के गौरीशंकर मंदिर पर श्री रामचरित मानस का पाठ का आयोजन हुआ। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। अशोक कॉलोनी के मंदिर में भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते दिखे। कई अन्य स्थानों पर भंडारा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।