{"_id":"6ae32b5ea791a030ca0aef3d","slug":"video-rayabral-shararama-oura-bharata-ka-malpa-ka-thakhana-umaugdha-bhaugdha-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: श्रीराम और भरत के मिलाप को देखने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: श्रीराम और भरत के मिलाप को देखने उमड़ी भीड़
रायबरेली: नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे की रामलीला में बुधवार रात भगवान श्रीराम व भरत मिलाप का भव्य मंचन हुआ।भगवान श्रीराम भाई भरत के गले मिलते ही जय श्रीराम के जयकारों के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। रामलीला में भरत मिलाप के मंचन का यह मनमोहक दृश्य देख लोगो की आँखे नम हो गयी । 14 वर्षो के वनवास के बाद भगवान श्रीराम जब अयोध्या नगरी पहुचे तो भाई भरत को देखते ही गले से लगा लिया और दोनो ही भाइयो के आंखो मे आंसू आ गये यह दृश्य देख मौजूद लोग भावुक हो गए और जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए खुशी से झूम उठे। पूरा नगर क्षेत्र राममय हो गया था। इसके पहले शोभायात्रा निकाली गई।शोभयात्रा में भगवान श्रीराम लक्ष्मण माता सीता को रथ पर बैठाकर पूरे नगर क्षेत्र में के गलियों से होकर शोभायात्रा निकली । इस दौरान भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए जगह जगह लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और आरती उतारी ।
भगवान श्रीराम की शोभायात्रा शुक्लाना धर्मशाला से शुरू हुआ जो साकेत नगर चौराहा, कटरा बाजार,जिल्ला बाजार,मेन चौराहा अंसार चौक से होते हुए कटरा बाजार पहुचा।इस दौरान क्षेत्र के मटियारा चौराहा,महावीरन,पूरे काजी,माता मिढुरिन देवी धाम सहित अन्य स्थानों से निकाली गई दर्जनों झांकियो ने लोगो का मनमोह लिया।वही डीजे की धुन पर युवा मंडली जमकर थिरके ।भरत मिलाप का मंचन देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।शोभयात्रा व क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से निकली सभी झांकियो का मिलाप कटरा बाजार में हुआ।इस अवसर पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ,उपाध्यक्ष रिंकू मिश्रा,समाज सेवी ओमप्रकाश मौर्या, संजय पाण्डेय, मनोज मोदनवाल, सभासद चुन्ना मिश्रा,श्रीकान्त त्रिवेदी, महेश विश्वकर्मा ,सभासद चुन्ना मिश्रा, शुभम कौशल,पंकज मोदनवालसरवन कुमार, ,सुभम कौशल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।