{"_id":"689b3a3717c94418a008961d","slug":"video-video-paaarada-javana-na-nakal-taraga-yatara-oura-bika-ral-jal-bhara-ma-utasaha-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पीआरडी जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा और बाइक रैली, जिले भर में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पीआरडी जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा और बाइक रैली, जिले भर में उत्साह
स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले भर में उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार को पीआरडी जवानों ने हाथों में झंडा लेकर तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों में जोश भरा। वहीं गुरु गोविंद सिंह उद्यान से निकली बाइक रैली भी शहर में घूमी। जिले के बेसिक, जूनियर, माध्यमिक स्कूलों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के स्वयं सेवक व मंगल दल विकास भवन में एकत्र हुए। सभी ने हाथों में झंडा लेकर विकास भवन से अस्पताल चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली। युवा कल्याण अधिकारी राम किशोर, अंजू यादव ने पीआरडी जवानों का उत्साहवर्धन किया। तिरंगा यात्रा में आरिफ, गणेश, दिनेश, पुष्पेंद्र, निशा, अनीता आदि सहित शामिल रहे।
उद्यान में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल और एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने मोटर साइकिल तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डिग्री कालेज चौराहा, दीवानी न्यायालय, रामकृपाल चौराहा, घंटाघर, सुपरमार्केट, चंदापुर कोठी, कचेहरी रोड होते उद्यान में समाप्त हुई।
बेसिक, जूनियर और माध्यमिक शिक्षा के अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी रैली में शामिल हुए। डीआईओएस संजीव सिंह, बीएसए शिवेंद्र सिंह, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह, एसडीएम न्यायिक अहमद फरीद खान ने सभी का उत्साहवर्धन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।