{"_id":"686e1fdcbc4124347d06ffd8","slug":"video-bku-workers-sit-in-protest-at-the-co-office-in-shahjahanpur-2025-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में सीओ कार्यालय में भाकियू का धरना-प्रदर्शन, पुलिस और राजस्व विभाग पर उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में सीओ कार्यालय में भाकियू का धरना-प्रदर्शन, पुलिस और राजस्व विभाग पर उत्पीड़न का आरोप
शाहजहांपुर के पुवायां में पुलिस और राजस्व विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के कार्यकर्ताओं ने सीओ कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। भाकियू चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष भारत सिंह और तहसील अध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पदाधिकारियों का कहना है कि पुवायां और बंडा के पूर्व थाना प्रभारियों ने कई मामलों में कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया और गलत कार्रवाई की। इसके अलावा राजस्व विभाग में भी कई समस्याएं है। इनका समाधान नहीं किया जा रहा है। इन सभी मुद्दों के हल के लिए पूर्व में एसडीएम को ज्ञापन दिया गया था। इसके बावजूद किसी अधिकारी ने समस्याओं का समाधान कराने की जरूरत नहीं समझी। मजबूरन उन्हें धरना-प्रदर्शन शुरू करना पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।