{"_id":"6ac4b15b16ebb1a17a0077d4","slug":"video-shahjahanpur-team-won-the-divisional-level-kabaddi-tournament-in-the-boys-category-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता: मंडल स्तरीय कबड्डी बालक वर्ग में शाहजहांपुर की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता: मंडल स्तरीय कबड्डी बालक वर्ग में शाहजहांपुर की टीम ने मारी बाजी
Mukesh Kumar
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:59 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी बालक-बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर की टीमों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया। अंडर-19 बालक सीनियर वर्ग में शाहजहांपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बरेली उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक जूनियर वर्ग में बदायूं विजेता और पीलीभीत उपविजेता रहा। अंडर-14 सब जूनियर बालक वर्ग में बरेली ने बाजी मारी और बदायूं की टीम दूसरे स्थान पर रही।
बालिका वर्ग के अंडर-19 सीनियर वर्ग में बदायूं विजेता और बरेली उपविजेता रहा। अंडर-17 जूनियर वर्ग में पीलीभीत ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि शाहजहांपुर उपविजेता रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग में बरेली विजेता और बदायूं उपविजेता रहा। इससे पहले क्रीड़ा सचिव कैप्टन रामकुमार और गंगाराम प्रेमी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। व्यवस्थाओं में निशांत, सचिन प्रेमी, नितिन कुरील, सत्यपाल सिंह, रतनेश शुक्ला, राहुल कुमार, राहुल त्रिपाठी, राम प्रसाद, पवन राजपूत, वर्तिका रस्तोगी और अंग्रेज सिंह आदि का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।