{"_id":"6aabbdb49945d3ee7e0d0e93","slug":"video-satapara-ma-pana-ma-dabna-sa-blka-oura-kashara-ka-mata-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में पानी में डूबने से बालक और किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में पानी में डूबने से बालक और किशोर की मौत
यूपी के सीतापुर में बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर पानी में डूबने से एक बालक और एक किशोर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाओं की जानकारी ली। शवों को पानी से बाहर निकलवाया।
पहली घटना पोखराकलां गांव में हुई। यहां आशीष कुमार का पुत्र धैर्य वर्मा (9) सुबह मंदिर परिसर में खेल रहा था। खेलते समय उसका खिलौना मंदिर के किनारे स्थित तालाब में जलकुंभी के बीच गिर गया। खिलौना निकालने के लिए धैर्य तालाब की तरफ बढ़ा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
दूसरी घटना लोनी मजरे शमसाबाद गांव में हुई। गांव निवासी सुमेरी लाल का पुत्र प्रेमचंद (15) सुबह घर से निकला था। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क किनारे बनी गहरी खंती में अचानक पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गई। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।