{"_id":"6a2aefd1aa34789f7605f688","slug":"video-patients-to-get-better-facilities-at-chc-dilapidated-building-repaired-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, जर्जर भवन की होगी मरम्मत; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, जर्जर भवन की होगी मरम्मत; VIDEO
सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्र ने बृहस्पतिवार शाम स्थानीय सीएचसी और ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण से पहले सीएमओ ने आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं ने पिछले दो माह से मानदेय भुगतान न होने की समस्या उठाई। इस पर सीएमओ ने जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ब्लड बैंक, आईपीडी वार्ड और अस्पताल परिसर का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली तथा साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक है और चिकित्सकों की कमी भी बनी हुई है। ऐसे में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नए सफाई कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। सीएमओ ने कहा कि दुद्धी सीएचसी दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। इसलिए यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक में थैलेसीमिया, ब्लड कैंसर और अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए रक्त की लगातार आवश्यकता रहती है। इसे देखते हुए अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रसूता महिलाओं को भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले संबंधित वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।