Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
VIDEO : The flames had reached the Black Buck Valley in the Mahuaria Range of the Kaimur Wildlife Division in Sonbhadra
{"_id":"67ea921d852d144c3005c3df","slug":"video-the-flames-had-reached-the-black-buck-valley-in-the-mahuaria-range-of-the-kaimur-wildlife-division-in-sonbhadra-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में कैमूर वन्य जीव प्रभाग के महुअरिया रेंज में ब्लैक बक घाटी तक पहुंची थीं लपटें, काबू पाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में कैमूर वन्य जीव प्रभाग के महुअरिया रेंज में ब्लैक बक घाटी तक पहुंची थीं लपटें, काबू पाया गया
तापमान में वृद्धि के साथ जंगलों में आग लगने का क्रम तेज हो गया है। महुअरिया के कैमूर वन्य जीव विहार में 24 घंटे से लगी आग पर सोमवार को काबू पाया जा सका। तेजी से बढ़ती आग को नियंत्रित करने में वन विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। डीएफओ, रेंजर सहित अन्य अधिकारी मौके पर डटे रहे। हालांकि इस घटना से वन्य जीवों को नुकसान नहीं पहुंचा है।
शनिवार की रात अचानक गुरमा रेंज के अलउर गुरदह इलाके के जंगल में भीषण आग लगी थी। देखते ही देखते आग रविवार की रात करीब पांच सौ मीटर ऊंचाई पर स्थित महुअरिया रेंज के सोन ब्यूटी, लखनिया रॉक पेंटिंग से जुड़े ब्लैक बक घाटी तक पहुंच गई। आग लगने की इस घटना की जानकारी कैमूर वन्य जीव के डीएफओ तापस मिहिर तक पहुंची। रविवार की रात तक डीएफओ पूरी टीम के साथ ब्लैक बक घाटी पहुंच गए। ब्लैक बक घाटी की ओर बढ़ रही आग को बुझाने के लिए करीब पचास वन कर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। सोमवार की सुबह तक पूरी तरह से आग बुझा दिया गया।
फॉसिल्स पार्क में लगी आग, एक घंटे में पाया काबू
फॉसिल्स पार्क सलखन में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। तेज हवाओं के प्रभाव से आग ने कुछ देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुएं को देखकर स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि झाड़ियों में जलती बीड़ी, सिगरेट फेंकने से आग लगी है। वहीं आसपास के लोगों का मानना है कि किसी ने जान बूझकर आग लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।