{"_id":"6a687c8161180e8e3f0da150","slug":"video-video-20-manata-ka-brasha-ka-btha-bha-gava-payasa-khata-sakha-shahara-tarabtara-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 20 मिनट की बारिश के बाद भी गांव प्यासे, खेत सूखे, शहर तरबतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 20 मिनट की बारिश के बाद भी गांव प्यासे, खेत सूखे, शहर तरबतर
सुल्तानपुर जिले में मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहे, लेकिन दोपहर करीब दो बजे शहर में अचानक काले बादल छा गए और लगभग 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
वहीं दूबेपुर, दोस्तपुर, कुड़वार समेत कई ग्रामीण इलाकों में बारिश नहीं हुई, जबकि भदैंया क्षेत्र में केवल हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। दूबेपुर के किसान राम प्यारे वर्मा ने कहा कि शहर में बारिश हुई, लेकिन हमारे खेत सूखे हैं। धान की फसल को तुरंत पानी चाहिए।
दोस्तपुर के शिवबहादुर वर्मा बताया कि अगर दो-तीन दिन में अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसल पर असर पड़ेगा। कुड़वार के राजेश सिंह ने कहा कि ट्यूबवेल से सिंचाई महंगी पड़ रही है, मानसून ही सहारा है। भदैंया के रामअवतार ने बताया कि सिर्फ बूंदाबांदी हुई है, इससे खेतों की प्यास नहीं बुझने वाली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।