{"_id":"677ec591981767051102d229","slug":"video-doctors-of-district-hospital-not-do-vip-duty-9-january-raised-hue-said-our-demands-not-heard","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नाै जनवरी से VIP ड्यूटी नहीं करेंगे जिला अस्पताल के डॉक्टर, भरी हुंकार; बोले- हमारी मांगे नहीं सुनी जा रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नाै जनवरी से VIP ड्यूटी नहीं करेंगे जिला अस्पताल के डॉक्टर, भरी हुंकार; बोले- हमारी मांगे नहीं सुनी जा रहीं
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में सीएमएस को हटाने की मांग पूरी न होने से नाराज डाॅक्टर अब गुरुवार से वीआईपी ड्यूटी नहीं करेंगे। इस बीच बुधवार को अपर निदेशक कार्यालय में सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों ने संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ बातचीत की, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ। अब डॉक्टरों ने 9 जनवरी को धरना स्थल पर बैठक कर चरणबद्ध तरीके से अन्य सेवाओं का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय संघर्ष समिति के बैनर तले दस दिन से डाॅक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ ओपीडी का समय खत्म होने के बाद धरना दे रहे हैं। बुधवार को सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी अपर निदेशक कार्यालय पहुंचे। अपर निदेशक डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ की मौजूदगी में सदस्यों से बातचीत कर धरना खत्म करने को कहा। समिति के सदस्य राजेश कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 9 जनवरी से वीआईपी ड्यूटी का बहिष्कार किया जाएगा। आगे का फैसला गुरुवार को धरना स्थल पर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।