Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
VIDEO : Governor distributed bicycles in Mirzapur, distributed cheques worth Rs 7.84 crore to women of self-help groups
{"_id":"676435aed99c5498d00776c3","slug":"video-governor-distributed-bicycles-in-mirzapur-distributed-cheques-worth-rs-784-crore-to-women-of-self-help-groups","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मिर्जापुर में राज्यपाल ने साइकिल बांटी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओें को 7.84 करोड़ के चेक का वितरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मिर्जापुर में राज्यपाल ने साइकिल बांटी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओें को 7.84 करोड़ के चेक का वितरण किया
पर्यावरण और सामाजिक क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाली ग्रीन आर्मी की महिलाओं से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संवाद किया। साथ ही साईकिल वितरण तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र/प्रशस्ति पत्र एवं विन्ध्य स्वच्छता प्रतिष्ठान की चाभी वितरण किया। ग्रीन आर्मी ने घरेलू हिंसा नशा मुक्ति नाट्य का मंचन किया।
ग्रीन आर्मी ने नशा मुक्ति का नाट्य मंचन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुत किया। राज्यपाल ने स्पांशरशिप योजना के तहत शहीद चंद्र प्रकाश पटेल की पत्नी स्नेहा पटेल व पुत्र आयांश को लाभार्थी प्रमाण पत्र वितरण किया। स्वयं सहायता समूह की तीन महिलाओं सविता देवी, रेखा देवी, ममता मौर्या को 7.84 करोड़ का चेक प्रदान किया। साथ ही बैंक सखी को प्रशस्ति पत्र के अलावा विद्युत सखी को थर्मल प्रिंटर और ओडीओपी वित्त पोषण योजना के लाभार्थी रामकुमार, दुर्गावती को नौ लाख रुपये का चेक, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थी संदीप कुमार अग्रहरी को 10 लाख तथा पवन को 5 लाख का चेक वितरित किया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत, कंचन को मशीन, कृष्णावति को सिलाई मशीन देने के अलावा प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के एक-एक लाभार्थी को चाभी वितरित किया गया। उद्यान विभाग के एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के दो लाभार्थियों को चाभी (पावर ट्रिलर) दिया गया। कृषि विभाग यंत्रीकरण के दो लाभार्थी को प्रमाण पत्र, विन्ध्य प्रतिष्ठान के केयर टेकर को चाभी व दो सफाई कर्मी को जैकेट भी पहना दिया गया। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा के एक लाभार्थी को 18 लाख का चेक, ग्रीन आर्मी की महिलाओं को साइकिल, साड़ी, कम्बल, टीबी किट वितरण किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ग्रीन आर्मी के संस्थापक रवि मिश्रा को चेक दिया। इसके अलावा घरेलू हिंसा से आम महिलाओं को बचाने के साथ बालिका शिक्षा के क्षेत्र में शासन स्तर पर किए जा रहे प्रयास तथा कार्यक्रम की जानकारी दी। कहाकि महिला सुरक्षा के क्षेत्र में ग्रीन आर्मी के कार्यशैली की अहम भूमिका है। पूरे देश में ग्रीन आर्मी की विचारधारा का गठन होना चाहिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, मंडलायुक्त डा. मुथुकुमार स्वामी बी., डीआईजी आर पी सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एसपी अभिनंदन, सीडीओ विशाल कुमार, एसडीएम चुनार राजेश वर्मा, न्यायिक एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित कई थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी बल मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।