{"_id":"676195df77a8f1e24e09ddb6","slug":"video-public-protest-in-chandaulis-pad-allegation-of-demolition-of-house-without-notice-and-compensation","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली के पड़ाव में जनता का प्रदर्शन, बिना नोटिस और मुआवजा दिए मकान गिराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली के पड़ाव में जनता का प्रदर्शन, बिना नोटिस और मुआवजा दिए मकान गिराने का आरोप
पड़ाव से रामनगर टेगरा मोड तक फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय चौराहे से लेकर चंदौली सीमा तक लगभग 300 दुकान मकान प्लाट चौड़ीकरण के जद में आने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मकान को तोड़कर रोड नाले का निर्माण कराया जा रहा है। रोड के किनारे बसे लोगों को क्षतिपूर्ति नहीं दी गई। इससे नाराज होकर मंगलवार की दिन में लगभग 12 बजे चौरहट, भोजपुर, सेमरा, कटेसर के लोगों ने जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यवसायी राजेश सिंह ने कहा कि विभाग के अधिकारी मनमाने तरीके से भवन तोड़ रहे हैं। कटेसर के पूर्व प्रधान राम लखन यादव ने कहा कि अधिकारी सीधे मुंह बात सुनने को तैयार नहीं है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान मकान तोड़ दिये जाने से कई परिवार सड़क पर आ गये हैं। भोजपुर गांव के बनवारी पटेल निवासी की सात लड़कियां और एक लड़का है। इनका मकान सड़क के दोनों तरफ था। सड़क चौड़ीकरण में दोनों मकान आ गये हैं। चौरहट गांव निवासी सीताबी देवी का कहना है कि हमारे केवल पांच बेटीयां हैं। सात पीढि़यों से रोड के किनारे मिली जमीन पर मकान बनवाकर रहते चले आ रहे हैं । सड़क चौड़ीकरण की जद में अब बच्चों और पति के साथ सड़क किनारे सोने को विवश है। सरकार हम लोगों को की जमीन चौड़ीकरण के नाम पर ली तो अब शासन को चाहिए कि मुआवजे के साथ उन्हें कहीं अन्यत्र मकान बनाकर देना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।