{"_id":"6826f6bdadc26352b00d0f8c","slug":"video-fire-broke-out-in-a-dairy-in-almora-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में डेयरी में लगी आग, पुत्र समेत झुलसे प्रतिष्ठान स्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में डेयरी में लगी आग, पुत्र समेत झुलसे प्रतिष्ठान स्वामी
अल्मोड़ा नगर के एलआर साह रोड स्थित एक दूध डेयरी में सुबह भीषण आग धधक गई। हवा से आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में डेयरी स्वामी दो लोग पिता और पुत्र झुलस गए। आग से नकदी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। भीषण आग के चलते घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। नगर के चर्च के समीप एलआरशाह रोड पर गोपाल दुग्ध डेयरी है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे वहां रोजाना की तरह दूध लेने के लिए लोग कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। अचानक दुकान के भीतर आग भड़क गई। आग लगते ही वहां खड़े ग्राहकों में अफरा तफरी मच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।