Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Almora News
›
VIDEO : कुमाऊं-गढ़वाल की सीमा पर आस्था का संगम, मां नंदा देवी के डोले पर पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु
{"_id":"67822bff3c932daad204156d","slug":"video-kamauu-gaugdhhaval-ka-sama-para-aasatha-ka-sagama-ma-natha-thava-ka-dal-para-pahaca-raha-sakaugdha-sharathathhal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुमाऊं-गढ़वाल की सीमा पर आस्था का संगम, मां नंदा देवी के डोले पर पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुमाऊं-गढ़वाल की सीमा पर आस्था का संगम, मां नंदा देवी के डोले पर पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु
कुमाऊं और गढ़वाल की सीमा पर स्थित ग्राम सभा कालियाल्युण के जंगल में स्थित मंदिर में इन दिनों लग रहे आध्यात्मिक मेले में आस्था और श्रद्धा के कई रंग दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया गया कि यह मेला हर तीन साल बाद होता है। मेले में मां नंदा देवी के डोले के साथ सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते है। मान्यता है कि मन्नत पूरी होने पर आभार ज्ञापित करने के लिए लोग यहां आते हैं। स्याल्दे के ग्राम सभा कालियाल्युण से चार किमी पैदल चढ़ाई करने के बाद नंदा देवी मंदिर में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां पर कुमाऊं और गढ़वाल के लोग आते हैं। सभी लोग अपने गांव से माता का डोला लेकर जयकारों के साथ माता के मंदिर में पहुंचते है। बताते हैं कि सदियों से यह परंपरा चली आ रही है। क्षेत्र प्रतिनिधि बालादत्त शर्मा ने बताया कि इस मेले को लेकर लोगों में काफी आस्था है। दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।नागचुला खाल विकास समिति के अध्यक्ष हरिदत्त बलोदी ने बताया कि करीब दस ग्राम सभाओं से यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है। मेले में नागचुला विकास समिति अहम भूमिका निभाती है। मेले की वजह से आसपास के गांवों में इस समय काफी रौनक बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।