{"_id":"680f64c83c4245d1b70372fb","slug":"villagers-indefinite-strike-continues-over-three-point-demands-in-almora-2025-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण का अनिश्चितकालीन धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण का अनिश्चितकालीन धरना जारी
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 28 Apr 2025 04:53 PM IST
Link Copied
अल्मोड़ा नगर के गांधी पार्क में राष्ट्र नीति संगठन के बैनर तले तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 14 वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान प्रशासन ओर से मनरेगा के जेई दीप चंद्र तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी उमापति पांडे ने ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि मांगों को सीडीओ के समक्ष रखा जाएगा। शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया । सोमवार को भी धरना स्थल में हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि लगातार खूंट-धामस-रौन डाल सड़क को अल्मोड़ा से जोड़ने वाली सड़क पर सोलिंग और डामरीकरण, कोसी नदी पर पुल का निर्माण, जीआईसी खूंट में पानी की व्यवस्था आदि की मांग की। जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। धरने में राष्ट्रीय नीति संगठन के अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी, पूरन सिंह बिष्ट झुंगर राम, पूरन सिंह बोरा, दीपक आर्य, देवेंद्र बिष्ट समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।