{"_id":"680f12f4e387908f130c13d0","slug":"video-road-accident-in-kanpur-countryside-two-killed-22-people-injured-2025-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, दो की गई जान, 22 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, दो की गई जान, 22 लोग घायल
आगरा से वाराणसी जा रही रोडवेज की जनरथ बस रनिया के पास ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में बस में सवार एक यात्री व चालक की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां से छह की हालत गंभीर होने पर हैलेट कानपुर रेफर कर दिया गया।
रात डेढ़ बजे के करीब ताज डिपो आगरा की बस रनिया थाना क्षेत्र के मंटोरा पुल के ऊपर आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। बस का अगला हिस्सा एक साइड से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस की केबिन में सवार सहयोगी चालक भूपेंद्र सिंह (52)निवासी बिंदु कटरा टुकपुरा आगरा, परिचालक अनिल कुमार (30) डीह राजस्थान समेत 22 लोग घायल हो गए। बस के ट्रक में टकराने से हुई तेज आवाज से पीछे की ओर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।