{"_id":"67c82ed88a758c92ca00f6f2","slug":"video-capal-ma-lga-na-uthaii-payajal-oura-nakasa-nal-ka-samasaya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चौपाल में लोगों ने उठाई पेयजल और निकास नाली की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चौपाल में लोगों ने उठाई पेयजल और निकास नाली की समस्या
बागेश्वर में नगरवासियों की समस्याओं को करीब से जानने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने वार्डवार चौपाल लगाने की पहल शुरू की है। बुधवार को उन्होंने नारायणदेव वार्ड में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका प्राथमिकता से निस्तारण करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में 32 समस्याएं दर्ज हुईं। सैंज के हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित चौपाल में सर्वाधिक समस्याएं पेयजल और निकास नाली की आईं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि हाइडिल के समीप बहने वाले नाले की नियमित सफाई नहीं होने से बारिश के दिनों में पानी लोगाें के घरों में घुस जाता है। सड़क का मलबा और पानी भी आबादी की ओर बहने से काफी परेशानी होती है। बारिश के दौरान त्यूनरा गधेरे के कारण होने वाली परेशानी भी लोगों ने उठाई। भटखोला के लोगों ने पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की। लोगों ने वार्ड के अधिकतर रास्तों पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने, रास्तों के बदहाल होने की परेशानी भी बताई। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने बताया कि दो महीने से कम के कार्यकाल में मंडलसेरा और नारायणदेव वार्ड में चौपाल लगा चुके हैं। बाकी वार्डों में भी आगामी महीनों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इस मौके पर सभासद ज्योति पूना, ईओ मोहम्मद यामीन शेख, दीपा आर्या, प्रेम सिंह हरड़िया, किशन नगरकोटी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।