{"_id":"685e6fb584e6014cf7002386","slug":"video-cleanliness-drive-conducted-under-river-festival-in-bageshwar-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: नदी उत्सव के तहत चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर नगरपालिका की ओर से नदी उत्सव के तहत पंडित बीडी पांडेय परिसर के खेल मैदान और सरयू नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। रेडक्रॉस समिति के स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम में भागीदारी कर लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल और रेडक्रॉस के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण के नेतृत्व में स्वयंसेवियों और पर्यावरण मित्रों ने परिसर के मैदान में उगी गाजर घास का उन्मूलन किया। मैदान के बाहर और सरयू नदी किनारे फेंके गए प्लास्टिक और अन्य कूड़े को एकत्र कर निस्तारित किया। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने बताया कि नदी उत्सव के तहत स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, पौधरोपण आदि किए जा रहे हैं। रेडक्रॉस के चेयरमैन फर्स्वाण ने कहा कि समिति स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे अभियान में भागीदारी कर लोगों को जागरूक कर रही है। इस मौके पर समिति के जिला सचिव आलोक पांडेय, पूर्व चेयरमैन संजय साह जगाती, पालिका के ब्रांड एंबेसडर किशन सिंह मलड़ा, वेद प्रकाश पांडेय, नवीन जोशी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।