{"_id":"69c261142ca8906bc401776f","slug":"video-diploma-engineers-continue-agitation-for-27-point-demands-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: 27 सूत्रीय मांगों के लिए आंदोलन पर डटे रहे डिप्लोमा इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: 27 सूत्रीय मांगों के लिए आंदोलन पर डटे रहे डिप्लोमा इंजीनियर
गायत्री जोशी
Updated Tue, 24 Mar 2026 03:31 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में वेतन विसंगति दूर करने समेत 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों का अनिश्चितकालीन आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। अभियंताओं ने लोनिवि विश्राम गृह में नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इंजीनियरों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष नंद किशोर जोशी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अभियंता इस हड़ताल में शामिल हुए। महासंघ की प्रमुख मांगों में पात्रता के अनुसार वेतन विसंगति दूर करना और तीन पदोन्नति प्रदान करना शामिल है। इंजीनियर जल निगम और जल संस्थान के एकीकरण , प्रोन्नति की सीमा दस से बढ़ाकर 20 फीसदी करने की मांग भी उठाई गई है। अभियंताओं को दो करोड़ रुपये तक सामूहिक दुर्घटना बीमा का लाभ देने और पूर्व की भांति स्थानांतरण नीति लागू करने की भी मांग की जा रही है। आंदोलन के चलते कार्यालयों में कामकाज बाधित हो गया है। अभियंताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर जिला सचिव विपिन सनवाल, राजकमल, प्रकाश पुनेठा, गोविंद नाथ, ललित कुमार, प्रमोद बिष्ट, दीपिका आर्या, चंद्रा आर्या, नेहा सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।