{"_id":"69f85a10a10bf4fd8903a8ff","slug":"video-discussion-on-training-of-bla-2-and-formation-of-booth-level-committees-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: बीएलए-2 के प्रशिक्षण और बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: बीएलए-2 के प्रशिक्षण और बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन पर मंथन
गायत्री जोशी
Updated Mon, 04 May 2026 02:04 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। दाेनों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए-2 के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। रविवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अर्जुन चंद्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत, मंडल, ग्राम पंचायत और बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन अनिवार्य है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि पूर्व सैनिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम रतन सिंह नेगी छह मई को जिले में पहुंचेंगे। उनके आगमन के बाद सात मई को सुबह 11 बजे से अग्निवीर योजना के विरोध में एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान और प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा, जिसे सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर देते हुए वक्ताओं ने कहा कि जनता के बीच जाकर सरकारी नीतियों की विफलताओं को उजागर किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, आरसीपीपीआरसी अध्यक्ष भूपेश ऐठानी, ब्लॉक अध्यक्ष केवलानंद, पूर्व बीडीसी सदस्य विनोद कुमार और रमेश भंडारी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।