{"_id":"69f8885c81c14790a50bedc8","slug":"video-meeting-of-disha-the-officers-were-instructed-to-expedite-the-work-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: दिशा की बैठक में अधिकारियों को दी कार्यों में तेजी लाने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: दिशा की बैठक में अधिकारियों को दी कार्यों में तेजी लाने की हिदायत
गायत्री जोशी
Updated Mon, 04 May 2026 05:21 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि सहित विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट खंगाली गई। सोमवार को विकास भवन सभागार में केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने एनएच 309ए के दो लेन चौड़ीकरण कार्य को जल्द पूरा करने और प्रभावितों को नियमों के अनुसार मुआवजा वितरण सुनिश्चित करने को कहा। सड़कों पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए ब्लैकस्पॉटों के सुधार और वन भूमि से संबंधित लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु सीडीओ को समन्वय बनाने के निर्देश दिए। डीएम आकांक्षा कोंडे ने बताया कि जिले में कृषि क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। कीवी मिशन के तहत पिछले वर्ष 1100 कुंतल उत्पादन हुआ, औषधीय गुणों वाले काले धान की खेती से किसानों को अच्छी कीमत मिल रही है। उन्होंने यह भी साझा किया कि बोर्ड परीक्षा में जिला प्रदेश में प्रथम रहा है। बैठक में जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक पार्वती दास, सुरेश गढि़या, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, एसपी जितेंद्र मेहरा, सीडीओ आरसी तिवारी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।