{"_id":"69f887d5f5b24b3bfc018a4e","slug":"video-rumours-of-a-beer-bar-opening-in-sam-mandir-ward-spark-anger-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर: सैम मंदिर वार्ड में बीयर बार खुलने की सुगबुगाहट से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर: सैम मंदिर वार्ड में बीयर बार खुलने की सुगबुगाहट से आक्रोश
गायत्री जोशी
Updated Mon, 04 May 2026 05:19 PM IST
Link Copied
बागेश्वर के सैम मंदिर वार्ड में बीयर बार खुलने की सुगबुगाहट से लोगों में आक्रोश है। वार्ड की महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आबादी के बीच बार खोलने का विरोध किया। लोगों की भावनाओं की अनदेखी कर बार खोलने की कोशिश करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। सोमवार को वार्ड की महिलाओं ने डीएम को बताया कि जिस स्थान पर बार खोला जा रहा है, वहां घनी आबादी है। आसपास कई आवासीय घर हैं। समीप ही टैक्सी स्टैंड भी है। इस जगह पर बार खोलने से अव्यस्था बढ़ेगी। स्थानीय निवासियों के साथ-साथ यात्रियों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कहा कि नशे की हालत में लोग क्षेत्र के शांत माहौल को खराब करेंगे। अराजकता बढ़ने के भी आसार हैं। महिलाओं और बच्चों पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। क्षेत्रवासियों ने वार्ड में किसी भी स्थिति में बार खोलने की अनुमति नहीं देने की मांग की। कहा कि अगर पूर्व में बार खोलने की अनुमति दी गई है तो उसे तत्काल निरस्त किया जाए। इस मौके पर जगदीश रावल, दयाल पांडेय, दीपक जोशी, कंचन मटियानी, गीता रावल, दीपा रावल, सरिता बोरा, कमला राना, पुष्पा राना, नीमा ड्याराकोटी, कमला परिहार, देवकी देवी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।