{"_id":"68809b681aa301c1ab01bdcd","slug":"video-chamoli-karnprayag-school-condition-primary-school-bamotiya-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो लकड़ियों के सहारे टिकी प्राथमिक विद्यालय बमोटिया की बरामदे की छत, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लकड़ियों के सहारे टिकी प्राथमिक विद्यालय बमोटिया की बरामदे की छत, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे
जर्जर भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं 52 छात्र-छात्राएं, हादसे की आशंका। देवाल ब्लॉक के दूरस्थ गांव बमोटिया स्थित प्राथमिक विद्यालय की हालत बेहद खराब है। स्कूल का बरामदा पूरी तरह जर्जर हो चुका है, और उसकी छत गिरने से रोकने के लिए दो लकड़ियों का सहारा दिया गया है। स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन की कई बार शिकायतों के बावजूद शिक्षा विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। बच्चों को बारिश के मौसम में भी इस खतरनाक छत के नीचे पढ़ाई करनी पड़ रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय में कुल 52 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। साथ ही यहीं पर आंगनबाड़ी केंद्र और जूनियर विद्यालय के छात्र भी बैठते हैं। लेकिन भवन की हालत इतनी खराब है कि सभी बच्चों की जान खतरे में है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह भवन 2015–16 में बना था लेकिन निर्माण में गुणवत्ता की भारी कमी रही, जिससे भवन कुछ वर्षों में ही जर्जर हो गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विभाग को कई बार इस भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की है कि शिक्षा विभाग तुरंत नया भवन उपलब्ध कराए, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुरक्षित माहौल में हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।