Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Conflict Escalates in Karnaprayag Municipality; Councilors Express Dissatisfaction at Press Conference
{"_id":"69de466269fee476f800bf5f","slug":"video-conflict-escalates-in-karnaprayag-municipality-councilors-express-dissatisfaction-at-press-conference-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग पालिका में बढ़ा टकराव, सभासदों ने पत्रकार वार्ता कर जताया असंतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग पालिका में बढ़ा टकराव, सभासदों ने पत्रकार वार्ता कर जताया असंतोष
नगर पालिका बोर्ड में छह सभासदों की नाराजगी अब खुलकर सड़क पर आ गई है। मंगलवार को छह सभासदों ने एक साथ पत्रकार वार्ता की। सभासदों ने कहा कि छह माह से नगर में विकास कार्य ठप पड़े हैं। कई बार अचानक बोर्ड बैठक स्थगित और निरस्त कर दी जा रही है। कई बार टेंडर के बाद भी विकास कार्यों को निरस्त किया जा रहा है।
नगर पालिका की ओर से चार दिवसीय बिखौती कर्ण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मेले के शुभारंभ अवसर पर नगर के सात सभासदों में छह सभासद नदारद दिखे। जिसके बाद से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई। मंगलवार को जीएमवीएन में आयोजित प्रेस वार्ता करते हुए सिमली वार्ड के सभासद मनोज पुंडीर, आईटीआई की कमला रतूड़ी, गांधीनगर की सीमा देवी, ईड़ाबधाणी के उत्तम नेगी, अपर बाजार की हेमा डिमरी और मुख्य बाजार की रीना रावत ने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों के लिए लगभग पौने चार करोड़ की लागत से 36 योजनाओं के टेंडर आमंत्रित किए गए थे। लेकिन तीनों बार ये टेंडर निरस्त हो गए। ऐसे में वार्ड के लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कहा कि पालिका बेवजह कई प्रकार की खरीदारी कर रही है। वार्ड सभासद रीना रावत ने कहा कि उनके वार्ड में मेले का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में अधिशासी अधिकारी और पालिकाध्यक्ष को सभी सभासदों से वार्ता कर उनकी नाराजगी के कारण का पता लगाना चाहिए था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।