{"_id":"69ddf7ca70ac65c945039c4f","slug":"video-firefighters-day-celebrated-at-the-protest-site-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: धरनास्थल पर मनाया गया अग्निशमन दिवस, डॉ. बीआर आंबेडकर को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: धरनास्थल पर मनाया गया अग्निशमन दिवस, डॉ. बीआर आंबेडकर को किया नमन
अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने मंगलवार को धरना स्थल पर डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती मनाई। हड़ताल पर बैठे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने 14 अप्रैल अग्निशमन दिवस भी मनाया। दमकल कर्मचारियों ने पड़ाव चुंगी स्थित फायर स्टेशन धरना देते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी 8 अप्रैल से हड़ताल पर हैं।
अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन जिला प्रधान राजेश मेहला ने कहा कि हमने धरना स्थल पर सबसे पहले डॉ. बीआर आंबेडकर को नमन करते हुए उनकी जयंती मनाई। धरना स्थल पर अग्निशमन दिवस मनाया है। अपने शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी। 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर भीषण विस्फोट में 66 दमकलकर्मी शहीद हो गए थे। उनकी याद में हर साल 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है। जिसमें देश भर मं फायर ब्रिगेड कर्मचारी शहीद साथियों को श्रद्धांजलि देते हैं ।
राजेश मेहला मेहला ने कहा कि फरीदाबाद की कालका स्टील फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते समय फायर कर्मचारी रणवीर सिंह व भवी चंद शर्मा झुलस गए थे, बाद में उनकी मौत हो गई। सरकार उनको शहीद का दर्जा दे और उनके आश्रितों को मुआवजा व सरकारी नौकरी प्रदान करे। इन मांगों के पूरा होने तक धरने पर रहेंगे। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य उप प्रधान जसवीर श्योकंद ने कहा कि पे-रोल के कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर की पोस्टों पर मर्ज किया जाए, कौशल के कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लिया जाए, नियमित कर्मचारियों को बिना शर्त एसीपी का लाभ दिया जाए व पुरानी पेंशन बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान अशोक सैनी ने कहा कि मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।