सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pokhari: Public Representatives Voice Strong Concerns—Ranging from Road to Health Services at Quarterly Meeting

Pokhri: त्रैमासिक बैठक में सड़कों से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक पर गरजे जनप्रतिनिधि

Alka Tyagi Alka Tyagi
Updated Thu, 14 May 2026 04:41 PM IST
Pokhari: Public Representatives Voice Strong Concerns—Ranging from Road to Health Services at Quarterly Meeting
क्षेत्र पंचायत नागपुर पोखरी की त्रैमासिक बैठक  आज बृहस्पतिवार  को विकासखंड सभागार में हंगामेदार माहौल के बीच संपन्न हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और कृषि से जुड़ी समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया। कई विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसमस्याओं के प्रति गंभीर रहने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख राजी देवी ने की। खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़ी, जिसके बाद सदन की कार्रवाई शुरू हुई। बैठक में सबसे अधिक मुद्दे लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की सड़कों से जुड़े रहे। सड़कों की बदहाल स्थिति और अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर सदन में तीखी नाराजगी देखने को मिली। इस पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आली के प्रधान विनोद आगरी ने आली-जिलासू मोटर मार्ग लंबे समय से बाधित होने का मुद्दा उठाते हुए तत्काल यातायात बहाल करने की मांग की। भदूणा के प्रधान राकेश रावत ने पोखरी-हापला-गोपेश्वर मोटर मार्ग और पोखरी-शरणाचाई-त्रिशूला मोटर मार्ग की जर्जर हालत का मामला सदन में रखा। किमोठा के प्रधान बाल ब्रह्मचारी हरिकृष्ण किमोठी ने वर्ष 2017 से लंबित जौरासी-तोणजी मोटर मार्ग निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए एनपीसीसी और पीएमजीएसवाई को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने संबंधित एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। इस पर सीडीओ ने उपजिलाधिकारी अल्केश नौडियाल को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।थालाबैड़ वार्ड से जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा ने रुद्रप्रयाग-पोखरी-हापला-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर गुनियाला, नारी गदेरे और बगथल में अधूरे पुस्ते और काजवे निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि अधूरे निर्माण कार्यों से लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। साथ ही पोखरी-वल्ली-हरिशंकर मोटर मार्ग की बदहाली पर भी नाराजगी जताई। क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के अध्यक्ष कुलदीप राणा आजाद ने क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए कार्यों का भुगतान लंबित होने के कारण विकास कार्य प्रभावित होने की बात कही।ब्राह्मणथाला के प्रधान दीपक थपलियाल ने पीएमजीएसवाई के अधीन मोहनखाल-ताली-कसारी सड़क की बदहाल स्थिति का मामला उठाया। सिनाऊ तल्ला-मल्ला की प्रधान संतोषी देवी ने गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बने रहने की शिकायत की। पत्रकार संदीप बर्तवाल ने तहसील कार्यालय में प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों के निस्तारण में हो रही देरी का मामला उठाते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की। कनिष्ठ प्रमुख शिवलाल ने डुगर गांव में जल जीवन मिशन के तहत 14 परिवारों को अब तक पानी के कनेक्शन नहीं दिए जाने की समस्या रखी। तमुड़ी की प्रधान सुनीता देवी ने प्राथमिक विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त होने और आंगनबाड़ी केंद्र को अन्य स्थान पर शिफ्ट किए जाने की मांग उठाई। विनगढ़ की प्रधान ममता चौहान ने राजकीय इंटर कॉलेज उडामांडा में मुख्य भवन नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होने की समस्या बताई। सेरामालकोटी के प्रधान राजेश रावत ने रौता-सेरामालकोटी सड़क निर्माण की मांग उठाई।जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने तथा मोहनखाल-चोपता सड़क  निर्माण की  मांग भी प्रमुखता से उठाई। बैठक में मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याएं जनता से सीधे जुड़ी हैं और इनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे यूपी सरकार के मंत्री सतीश शर्मा

14 May 2026

VIDEO: नीट पेपर लीक के विरोध में लखनऊ जा रहे छात्र नेता नजरबंद, मोमबत्ती जलाकर विरोध जताया

14 May 2026

VIDEO: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद व अवधेशानंद महाराज ने किए अंतिम दर्शन

14 May 2026

VIDEO: चाचा शिवपाल सिंह यादव ने किए अंतिम दर्शन, घर से बैकुंठधाम के लिए रवाना होगी यात्रा

14 May 2026

VIDEO: शिवपाल सिंह यादव ने अपने परिवार सहित प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि

14 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं सांसद डिंपल यादव, किए अंतिम दर्शन

14 May 2026

VIDEO: प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह

14 May 2026
विज्ञापन

कानपुर: कार्डियोलॉजी जाते समय NRI के पिता की जाम में फंसकर मौत

14 May 2026

जालंधर में प्रेमी को खंभे से बांधकर पीटा, थाने में हंगामा, फिर करवा दी शादी

14 May 2026

VIDEO: प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे पूर्व सांसद कौशल किशोर और विधायक जया देवी, दी श्रद्धांजलि

14 May 2026

जालंधर में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत ड्रग तस्करों की अवैध इमारत ढहाई

14 May 2026

जालंधर में लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा और नकदी बरामद

14 May 2026

वेतन वृद्धि की मांग पर फरीदाबाद सिटी बस चालक हड़ताल पर

14 May 2026

हमीरपुर: ट्रक से कुचलकर दूल्हे के भांजे की मौत, आक्रोशित परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

14 May 2026

अमृतसर पुलिस ने हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, छह पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद

14 May 2026

VIDEO: प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे मंत्री ओम प्रकाश राजभर व मंत्री बेबी रानी मौर्य

14 May 2026

VIDEO: प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं ब्रह्मकुमारी बहनें, बैकुंठधाम में होगा अंतिम संस्कार

14 May 2026

VIDEO: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दी श्रद्धांजलि, कुछ ही देर में बैकुंठ धाम के लिए रवाना होगी अंतिम यात्रा

14 May 2026

छेहरटा थाना पुलिस ने देसी पिस्टल समेत आरोपी को दबोचा

14 May 2026

फिरोजपुर छावनी गौशाला में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने स्वामणि की सेवा की

कानपुर-सागर हाईवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर डंपर पलटा, नीचे दबने से साइकिल सवार की मौत

14 May 2026

VIDEO: लखनऊ के गुडंबा में इंजीनियर के घर लगी आग, अफरा-तफरी

14 May 2026

VIDEO: प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार: कुछ ही देर में बैकुंठ धाम के लिए रवाना होगी अंतिम यात्रा

14 May 2026

VIDEO: कुछ ही देर में होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, लोगों का आना शुरू

14 May 2026

Ujjain News: चांदी के मुखौटे और फूलों से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

14 May 2026

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दिया मदद का आश्वासन, VIDEO

14 May 2026

Kanpur: शत प्रतिशत रहा ऑक्सफोर्ड विद्यालय का रिजल्ट, छात्रों में उत्साह

14 May 2026

टूटी नाली से दुकानदार परेशान, राहगीरों को उठानी पड़ रही दुर्गंध; VIDEO

13 May 2026

पीडीडीयू नगर के व्यापारियों के पुनर्वास की मांग के लिए डीएम से मिलने का निर्णय, VIDEO

13 May 2026

मिर्जापुर ने जीता पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच, VIDEO

13 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed