{"_id":"6984e5cd6834bb6baa08939b","slug":"video-tharali-a-grand-hindu-conference-was-organized-at-ramlila-maidan-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tharali: रामलीला मैदान में हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tharali: रामलीला मैदान में हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
रामलीला मैदान में हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन।
आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर आरएसएस द्वारा इसे शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में देश भर में आरएसएस द्वारा विराट हिन्दू सम्मेलनों का भी आयोजन कराया जा रहा है वहीं थराली रामलीला मैदान में भी गुरुवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर आरएसएस के नवीन चन्द्र सिलोड़ी ने अपना उद्बोधन दिया। उद्बोधन से पूर्व आरएसएस के खंड संचालक खीमानंद खंडूरी ने मुख्य अतिथि का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। सरस्वती शिशु मंदिर छात्र छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम,महिला मंगल दलों के लोक शैली के गायन ,चांचरी आदि कार्यक्रम का आकर्षण रहे वहीं विराट हिन्दू सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्य वक्ता और आरएसएस के जिला धर्म जागरण प्रमुख नवीन सिलोड़ी ने आरएसएस की स्थापना इसके उद्देश्य और संकल्प के बारे में जानकारी देते हुए हिन्दू समाज की एकजुटता पर जोर दिया उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज जब जब बिखरा तब तब विदेशी आक्रांताओं ने देश पर अपना प्रभुत्व स्थापित किया इसलिए आज जरूरत है कि हिन्दू समाज एकजुट हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।