Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Damoh News
›
Father Seeks Police Protection to Take Out Son’s Rachwai on Horseback; Tehsildar and Police Reach Village
{"_id":"698411d3f2a66917f202b65e","slug":"father-seeks-police-protection-to-take-out-sons-rachwai-on-horseback-tehsildar-and-police-reach-village-damoh-news-c-1-1-noi1513-3917737-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: घोड़े पर बेटे की रछवाई निकालने पिता ने मांगी पुलिस सुरक्षा, तहसीलदार पुलिस के साथ गांव पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: घोड़े पर बेटे की रछवाई निकालने पिता ने मांगी पुलिस सुरक्षा, तहसीलदार पुलिस के साथ गांव पहुंचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 06:30 PM IST
Link Copied
दमोह जिले की पटेरा तहसील अंतर्गत कुआंखेड़ा गांव में एक परिवार ने अपने बेटे की रछवाई घोड़े पर निकालने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। बंसल परिवार का कहना है कि गांव में पहली बार यह परंपरा शुरू की जा रही है, ऐसे में संभावित विवाद की आशंका को देखते हुए सुरक्षा जरूरी है। इस संबंध में बुधवार दोपहर एससी महासभा की ओर से पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि 5 फरवरी को नंदू पिता झल्लू बंसल की रछवाई घोड़े पर गांव में निकाली जानी है। परिवार को आशंका है कि कुछ दबंग लोग इस पर आपत्ति कर सकते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने हटा थाना पुलिस को गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। बुधवार देर रात पटेरा तहसीलदार उमेश तिवारी पुलिस बल के साथ कुआंखेड़ा गांव पहुंचे और बंसल परिवार व ग्रामीणों से चर्चा की। झल्लू बंसल ने बताया कि उन्होंने किसी की ओर से सीधी धमकी नहीं मिलने की बात कही, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस सुरक्षा चाहते हैं।
तहसीलदार उमेश तिवारी ने बताया कि गांव में सभी समाज के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान किसी प्रकार के विरोध या विवाद की स्थिति सामने नहीं आई। गांव के लोगों ने एकजुट होकर आश्वासन दिया कि बंसल परिवार अपने बेटे की रछवाई घोड़े पर शांतिपूर्ण तरीके से निकाल सकता है और कोई विवाद नहीं होगा। लेकिन एहतियात के तौर पर प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।