{"_id":"6984471746c762b57c03a7b9","slug":"video-farmers-protest-continues-in-bareilly-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बरेली में किसानों का सत्याग्रह आंदोलन जारी, बीज चोरी के मामले में कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बरेली में किसानों का सत्याग्रह आंदोलन जारी, बीज चोरी के मामले में कार्रवाई की मांग
बरेली में किसानों का सत्याग्रह आंदोलन चौकी चौराहे के पास गांधी पार्क में जारी है। बुधवार को दोपहर में किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर उप आयुक्त प्रीति जायसवाल को मांग पत्र दिया। उप आयुक्त ने किसानों को बदायूं डीएम की तरफ से चार सदस्यीय समिति गठित कर मामले की जांच शुरू होने की जानकारी दी। किसानों की मांग थी कि जांच समिति में उनके एक साथी को भी शामिल किया जाए। यह धरना-प्रदर्शन डॉ. हरीश गंगवार के नेतृत्व में चल रहा है। किसानों का आरोप है कि बदायूं में उनका 10 क्विंटल गेहूं-धान का बीज उप्र बीज विकास निगम के गोदाम से चोरी हो गया है। आंदोलन का समर्थन कांग्रेस के जिला प्रवक्ता राज शर्मा भी कर रहे हैं। किसान नेता तरुण पटेल ने कहा कि वह गोंडा से चलकर किसानों की न्याय की लड़ाई में समर्थन देने बरेली पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश अग्रवाल, असलम चौधरी, मुकेश वाल्मीकि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।